June 2, 2026
शिक्षा राज्य

अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं में हर्षोल्लास से मनाई गई बसंत पंचमी

लखनऊ। अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं में बसंत पंचमी का पावन पर्व आज पूरे श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक सर्वजीत सिंह एवं निदेशिका जतिंदर वालिया ने सभी शाखाओं के प्रधानाचार्यों के साथ मिलकर विद्या की देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा की तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय परिसरों को पीले रंग की आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया, जो बसंत ऋतु के आगमन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक रही। विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और अपने वक्तव्यों के माध्यम से बसंत पंचमी के धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रबंधक महोदय, निदेशिका महोदया एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों और समस्त विद्यालय परिवार को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में उल्लास, उमंग और भक्ति का वातावरण बना रहा।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
7 + 1 =