April 15, 2026
राज्य शिक्षा

हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में 96वीं जयंती व 29वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न

लखनऊ। हीरालाल यादव जी के 96वें जन्मदिवस एवं हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के 29वें स्थापना दिवस/वार्षिकोत्सव का आयोजन आज अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। वर्ष 1996 से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान दे रहा यह संस्थान स्वर्गीय हीरालाल यादव जी की स्मृति को समर्पित है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा० शिवपाल सिंह यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, उ०प्र० सरकार) तथा विशिष्ट अतिथियों मा० चितरंजन महापात्रा (डीआईजी, ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ, लखनऊ), मा० श्यामलाल पाल (प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी), राम सिंह पटेल (विधायक, पट्टी प्रतापगढ़), श्याम किशोर यादव (पूर्व विधायक, सरोजनी नगर, लखनऊ), डी०जी० सिंह (शिक्षाविद), चेयरमैन राम सिंह यादव, प्रबंध निदेशक इं० अनुराग यादव एवं निदेशिका इं० तनुष्का द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत हीरालाल यादव बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। चेयरमैन राम सिंह यादव ने स्वागत भाषण में कहा कि वे अपने पिता के आदर्शों का पालन करते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों को प्रगति के पथ पर अग्रसर रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव ने विद्यालय समूह के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैब, साइकिल, स्मार्ट वॉच, मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट तथा स्नातक-परास्नातक स्तर के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। साथ ही हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल, बेंती से 63 छात्रों के यूपी सैनिक स्कूल तथा 13 छात्रों के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में चयन होने पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि छात्र-छात्राएँ देश का भविष्य हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से ही देश का विकास संभव है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर संस्थापक प्रबंधक श्याम किशोर यादव एवं राम सिंह यादव ने श्रद्धेय हीरालाल यादव जी के विशेषकर बालिका शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को स्मरण किया। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समूह की विभिन्न शाखाओं की प्राचार्य/प्राचार्याएँ—डॉ० अनामिका श्रीवास्तव, डॉ० संजीव कुमार, डॉ० चित्रा त्रिपाठी, प्रतिभा पाण्डेय, पूनम श्रीवास्तव, यामिनी तिवारी एवं नीतू रस्तोगी उपस्थित रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत होली नृत्य से हुआ।

अंत में डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ० अनामिका श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन सविता, रागिनी मिश्रा एवं यामिनी तिवारी द्वारा किया गया। समारोह में समूह की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
34 − = 26