August 11, 2026
राज्य शिक्षा

अवध कॉलेजिएट में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लखनऊ। अवध कॉलेजिएट में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, वीर सैनिकों के प्रति सम्मान तथा देश के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक भाषण, ओजपूर्ण कविताओं तथा आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से कारगिल के वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों में देशभक्ति का उत्साह भर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के आदरणीय प्रबंधक सर्वजीत सिंह तथा प्रबंध निर्देशिका जतिंदर वालिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान हमें राष्ट्रप्रेम, साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अमूल्य संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में इन आदर्शों को अपनाने और देशहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरजा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति सम्मान ही एक आदर्श नागरिक की पहचान हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की प्रगति और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने, राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव का वातावरण बना रहा।

जय हिन्द!

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
20 + = 22