September 1, 2026
राज्य शिक्षा

सावन की धुन पर झूम उठा हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज, छात्राओं ने बिखेरी संस्कृति की रंगीन छटा

लखनऊ। सरोजनी नगर स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में 25 अगस्त 2026 को “सावन महोत्सव—सावन की धुन, संस्कृति का जुनून” का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे हुआ। महाविद्यालय परिसर में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सावन की मनोहारी छटा को जीवंत कर दिया।

महोत्सव के दौरान सावन गीत एवं भजन, मेहंदी प्रतियोगिता, राखी मेकिंग प्रतियोगिता, थाल सजावट प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सावन के पारंपरिक रंगों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

मेहंदी प्रतियोगिता

  • प्रथम स्थान: प्रिया सिंह
  • द्वितीय स्थान: आयुषी
  • तृतीय स्थान: नेहा यादव

राखी मेकिंग प्रतियोगिता

  • प्रथम स्थान: वैष्णवी
  • द्वितीय स्थान: आयशा खान
  • तृतीय स्थान: दीक्षिता प्रजापति

थाल डेकोरेशन प्रतियोगिता

  • प्रथम स्थान: महक शर्मा
  • द्वितीय स्थान: श्रेष्टि यादव
  • तृतीय स्थान: महक शर्मा

मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक और रचनात्मक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में सुंदर एवं रचनात्मक राखियां तैयार कर भारतीय संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र संबंध को अभिव्यक्त किया गया। वहीं, थाल डेकोरेशन प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता और कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

सावन गीत एवं भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और संगीतमय बना दिया। छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महाविद्यालय परिसर को हरे-भरे पत्तों, फूलों, झूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर सावन के रंग में रंगा नजर आया।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका इं. तनुष्का, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनामिका श्रीवास्तव, प्रतिभा पाण्डेय, नीतू रस्तोगी, ममता श्रीवास्तव, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को बधाई दी।

प्राचार्य डॉ. अनामिका श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को अपनी संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं आनंदमय वातावरण में हुआ। सावन महोत्सव ने छात्राओं को संस्कृति, संगीत, कला और परंपरा से जोड़ते हुए महाविद्यालय परिसर में उल्लास और उमंग का माहौल सृजित किया।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
+ 72 = 80