April 15, 2026
शिक्षा राज्य

अवध कॉलेजिएट में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भव्य व भावपूर्ण विदाई

लखनऊ। अवध कॉलेजिएट के तीनों कैंपस में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक प्रबंधक सर्वजीत सिंह (Founder Manager Sir) एवं संस्थापक निदेशिका जतिंदर वालिया (Founder Director Ma’am) की विशेष उपस्थिति रही।

समारोह का शुभारंभ प्रातः 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की गई। विद्यालय परिसर की साज-सज्जा अत्यंत आकर्षक एवं मनमोहक रही, जिसने पूरे आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

इस अवसर पर संस्थापक प्रबंधक सर्वजीत सिंह एवं संस्थापक निदेशिका जतिंदर वालिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में सदैव ईमानदारी, परिश्रम एवं अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अवध कॉलेजिएट परिवार को अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी छात्र-छात्राएँ भविष्य में संस्था एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

समारोह के दौरान तीनों शाखाओं के दो-दो सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को ट्रॉफी, बुके एवं क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में श्रेष्ठ उपलब्धि तथा 100% उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को भी ट्रॉफियाँ प्रदान की गईं।

संयुक्त निदेशिका डॉ. ब्रह्मजोत कौर ने अपने प्रेरणादायी संदेश में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास बनाए रखने की सीख दी। कार्यक्रम में दरोगा खेड़ा शाखा की प्रधानाचार्या इंदु चंदेल, सीईओ अनीता शर्मा, रामगढ़ शाखा की प्रधानाचार्या नीरजा सिंह एवं पारा शाखा की प्रधानाचार्या देबजानी मुखर्जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अंत में प्रधानाचार्या इंदु चंदेल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, सीनियर सेक्शन इंचार्ज, समस्त अध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और अधिक यादगार बना दिया।

यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के जीवन का एक अविस्मरणीय अध्याय बन गया।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
20 − = 15