April 15, 2026
राज्य शिक्षा

Igniting Minds, Creating Future: अवध कॉलेजिएट दरोगा खेड़ा में वार्षिक समारोह व पुरस्कार वितरण धूमधाम से सम्पन्न

अवध कॉलेजिएट की दरोगा खेड़ा शाखा के प्रेक्षागृह में सत्र 2025–26 का वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम “Igniting Minds Creating Future” रही, जिसने विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक प्रबंधक, निदेशिका महोदया, संयुक्त निर्देशिका, प्रधानाचार्या एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के स्वागत तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर एनसीसी छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, वहीं शिक्षकों ने भी अपनी मधुर प्रस्तुति से अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके पश्चात छात्रों ने सरस्वती वंदना और अवध एंथम की मनमोहक प्रस्तुति देकर माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

समारोह के दौरान यूपी एवं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 10 एवं 12 के कुल 8 मेधावी छात्रों को स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 95.8% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 17 विद्यार्थियों को ₹5100 के चेक प्रदान किए गए। वहीं 92% से अधिक अंक लाने वाले 55 विद्यार्थियों को साइकिल और 88% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 80 विद्यार्थियों को स्ट्रॉली बैग देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समूह नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रबंधक सर्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थापक निदेशिका जतिंदर वालिया ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संयुक्त निर्देशिका डॉ. ब्रह्मजोत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर करते हैं।

इस अवसर पर सत्र 2025–26 के प्रगति पत्र (रिपोर्ट कार्ड) भी वितरित किए गए। कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद छात्रवृत्ति, मोमेंटो, मेडल सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए।

विद्यालय द्वारा आयोजित “फन फिएस्टा” भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान नृत्य, फेस पेंटिंग, जुगल रैंप वॉक, ब्रेन जिम, कला, चित्रकला एवं खेल-कूद सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, मनोरंजक सवारी और विविध खाद्य स्टॉल भी लगाए गए, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या इंदु चंदेल एवं रामगढ़ शाखा की प्रधानाचार्या नीरजा सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। “Give Wings to Dreams” के प्रेरणादायक संदेश के साथ समारोह का समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ।

Arvind Maurya

अरविंद कुमार मौर्य नारद मंथन से जुड़े जर्नलिस्ट हैं, जो नारद मंथन की वेबसाइट और समाचार-पत्र के लिए खबरें लिखते हैं। इनकी तकनीकी, शिक्षा और राजनीतिक खबरों पर गहरी समझ है। बतौर जर्नलिस्ट अरविंद अपने लेखन के माध्यम से इन क्षेत्रों में हो रही महत्वपूर्ण घटनाओं और बदलावों को विस्तार से पेश करते हैं, जिससे पाठकों को समसामयिक और सटीक जानकारी मिलती रहे।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
89 − = 87