June 2, 2026
राज्य शिक्षा

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने हजरतगंज बालिका विद्यालय में किया पौधारोपण और स्टेशनरी वितरण

लखनऊ, 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार): गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती और विजय दशमी के अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से हजरतगंज स्थित भारतीय बालिका विद्यालय, सहारागंज रोड में पौधारोपण एवं जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे और महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप साहू, प्रदेश अध्यक्ष पारुल मोहन, पटरी दुकानदार प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता, लखनऊ जिला प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी, तथा संतोष श्रीवास्तव, प्राची पांडे, नीतू बाजपेई, रिचा मिश्रा, रेनू चौधरी, नेहा रस्तोगी, रुचि कनौजिया, पारुल गर्ग, इंदिरानगर अध्यक्ष रानू सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विद्यालय की जर्जर स्थिति को देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने प्रिंसिपल से चर्चा की। जानकारी मिली कि विद्यालय में न तो पीने योग्य पानी की सुविधा है और न ही कक्षाओं में पंखे या सही बैठने की व्यवस्था। भवन भी काफी जर्जर है।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने आश्वासन दिया कि संगठन स्वयं विद्यालय की मदद करेगा और प्रदेश सरकार के सहयोग से विद्यालय की स्थिति सुधारने का हर संभव प्रयास करेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि जरूरतमंदों की आवाज़ सरकार तक पहुँचे और समाज की सेवा सर्वोपरि रहे।”

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
83 − 73 =