June 2, 2026
शिक्षा राज्य

CBSE 12वीं में Awadh Collegiate का शानदार प्रदर्शन, उन्नति पटेल ने हासिल किए 97.8% अंक

लखनऊ। सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में Awadh Collegiate के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल व्याप्त है। विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय की छात्रा उन्नति पटेल ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दिविता शर्मा ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय की छात्रा उन्नति पटेल ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दिविता शर्मा ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

इसके अलावा विद्यालय की छात्रा पर्णिका अवस्थी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं श्रिष्टि सिंह ने 96.8 प्रतिशत, श्रेया द्विवेदी एवं प्रिया कुमारी ने 96.4 प्रतिशत, दिव्यांशी चौरसिया ने 96.20 प्रतिशत, रतन शुक्ला एवं वर्षा सिंह ने 96 प्रतिशत तथा श्रेया पांडे ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार गत सत्र में कुल 538 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इनमें 10 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 58 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। सभी 538 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए और विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सर्वजीत सिंह एवं निदेशिका जतिंदर वालिया ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके अथक परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या दरोगा खेड़ा शाखा इंदु चंदेल, रामगढ़ शाखा की प्रधानाचार्या नीरजा सिंह तथा पारा शाखा की प्रधानाचार्या देबजानी मुखर्जी ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अवध कॉलेजिएट सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों एवं उत्कृष्ट शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस ऐतिहासिक सफलता से अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
92 − 88 =