June 2, 2026
राज्य शिक्षा

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में अवध कॉलेजिएट का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

लखनऊ, 17 मई 2026। लखनऊ के मोती नगर स्थित अग्रवाल शिक्षा संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में अवध कॉलेजिएट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और कठिन परिश्रम ने प्रतियोगिता में सभी का ध्यान आकर्षित किया तथा विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में आरुष सिंह ने कैडेट 36 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं तेजस श्रीवास्तव ने कैडेट 54 किलोग्राम वर्ग में शानदार मुकाबला खेलते हुए रजत पदक अपने नाम किया। कैडेट 30 किलोग्राम वर्ग में निखिल ने बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन कर रजत पदक जीता।

महिला वर्ग में यशरा उस्मानी ने सब जूनियर 32 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। पार्थ दीक्षित और अंश राजपूत ने क्रमशः सब जूनियर 32 एवं 29 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

महिला कैडेट वर्ग में काव्या मौर्या ने स्वर्ण पदक तथा तन्वी ने सब जूनियर वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त अथर्व, काव्य और अंशुमान ने भी सब जूनियर वर्ग में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीते। सक्षम ने कैडेट 54 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया, जबकि पुलकित श्रीवास्तव ने सब जूनियर 30 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।

टीम चैंपियनशिप में लखनऊ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गाज़ीपुर दूसरे और बलिया तीसरे स्थान पर रहा।

विद्यालय के प्रबंधक सर्वजीत सिंह ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता से पहले कठोर प्रशिक्षण शिविर में अथक मेहनत की थी, जिसका सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिला है।

विद्यालय की निदेशिका जतिंदर वालिया ने कहा,
“हमारे खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता का अद्भुत प्रदर्शन किया है। यह सफलता खिलाड़ियों की लगन, अभिभावकों के सहयोग एवं कोच घनश्याम शर्मा के मार्गदर्शन का परिणाम है।”

प्रतियोगिता में प्रदेशभर से सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्थानीय खेल विभाग ने सभी पदक विजेताओं के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किए जाने की घोषणा भी की है। खिलाड़ियों का अगला लक्ष्य आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन करना है।

प्रतियोगिता का आयोजन सुभाष मौर्या द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ आर सी साहू ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष रंजीत कौर भी उपस्थित रहीं। अंत में सी के शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
3 + 1 =