June 2, 2026
शिक्षा साहित्य और रचनाएँ

कैलिफोर्निया से सम्मानित हुए हिमाचल के युवा कवि लेखक डॉ. राजीव डोगरा

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के युवा कवि, लेखक एवं हिंदी अध्यापक डॉ. राजीव डोगरा को अमेरिका के कैलिफोर्निया से अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। विश्व शांति दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूमैनिटी हेल्थ साइंस एंड पीस (कैलिफोर्निया, अमेरिका) ने उन्हें “सम्मान पत्र” प्रदान कर सम्मानित किया।

कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने किया सम्मानित

डॉ. राजीव डोगरा ने इस सम्मान के लिए डॉ. जसवीर का आभार जताया। इसके साथ ही उन्हें कई अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भी सम्मानित किया, जिनमें शामिल हैं—

  • इंटरनेशनल पीस कॉर्प्स एसोसिएशन (अमेरिका)
  • इंटरनेशनल ह्यूमन राइट ऑर्गेनाइजेशन (अर्जेंटीना)
  • इंटरनेशनल ह्यूमन राइट पीस एंड एंटी करप्शन फाउंडेशन (अमेरिका)
  • यूनिअर्थ एमेनिटी एंड द पीस फाउंडेशन (अमेरिका)
  • थिंक ह्यूमन राइट ऑर्गेनाईजेशन (नई दिल्ली व अमेरिका)
  • इंटरनेशनल अकैडमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस (नई दिल्ली)
  • मनम फाउंडेशन (आंध्र प्रदेश)

राजकीय स्कूल में हिंदी अध्यापक हैं डॉ. डोगरा

फिलहाल डॉ. राजीव डोगरा, राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में हिंदी अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए अब तक देश-विदेश से सैकड़ों पुरस्कार मिल चुके हैं।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
55 − = 53