August 10, 2026
शिक्षा राज्य

अवध कॉलेजिएट की दो छात्राओं ने NEET-2026 में मनवाया अपना लोहा

अवध कॉलेजिएट की दोनो होनहार छात्राओं ने प्रतिष्ठित NEET- 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अपने अभिभावकों नाम गौरवान्वित किया है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर इन छात्राओं ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

राधिका तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.5 पर्सेंटाइल प्राप्त किया। उन्होंने 720 में से 601 अंक अर्जित किए तथा  अखिल भारतीय रैंक 1070 वी हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

वहीं, कृति ने 720 में से 527 अंक प्राप्त कर 97 पर्सेंटाइल हासिल किया तथा अखिल भारतीय रैंक 7323 वी प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।

विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक सर्वजीत सिंह ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

संस्थापक निदेशिका जतिंदर वालिया ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अवध कॉलेजिएट सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, श्रेष्ठ मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी सफल छात्राओं एवं उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय परिवार को अपनी इन दोनों प्रतिभाशाली छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गर्व है तथा उनके उज्ज्वल चिकित्सा भविष्य के लिए हार्दिक मंगलकामनाएँ प्रेषित करता है।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
19 − 18 =