June 2, 2026
शिक्षा राज्य

हीरालाल यादव लॉ कॉलेज में यादगार फेयरवेल, रंगारंग कार्यक्रमों के बीच छात्रों को दी गई भावुक विदाई

लखनऊ। हीरालाल यादव लॉ कॉलेज में शनिवार, 02 मई 2026 को अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार, प्रबंधक राम सिंह यादव, प्रबंध निदेशिका तनुष्का यादव तथा इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रतिभा पांडेय सहित सभी प्राध्यापकगण और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें ईमानदारी, अनुशासन तथा परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं प्रबंधक राम सिंह यादव और प्रबंध निदेशिका तनुष्का यादव ने भी छात्रों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान जूनियर छात्रों ने नृत्य, संगीत और नाटक जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

फेयरवेल समारोह में एलएलबी (त्रिवर्षीय) पाठ्यक्रम से अमित सरोज को मिस्टर फेयरवेल और सरस्वती गुप्ता को मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं एलएलबी (पंचवर्षीय) पाठ्यक्रम में प्रांजल तिवारी को मिस्टर फेयरवेल तथा जान्हवी यादव को मिस फेयरवेल का खिताब मिला। सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सीनियर छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कॉलेज में बिताए गए यादगार पलों को याद किया और शिक्षकों तथा संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन भावुक विदाई के साथ हुआ, जिसने सभी को भावुक कर दिया।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
13 − 3 =