April 17, 2026
राज्य शिक्षा

CBSE 10वीं में अवध कॉलेजिएट का शानदार प्रदर्शन, 100% रिजल्ट के साथ रचा इतिहास

लखनऊ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की एक और मिसाल पेश करते हुए अवध कॉलेजिएट ने CBSE कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में 100 प्रतिशत सफलता हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि संस्थान की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम मानी जा रही है।

इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 15 मेधावी विद्यार्थी रहे, जबकि 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले कुल 63 छात्र-छात्राओं ने संस्थान का नाम रोशन किया।

विशेष रूप से छात्राओं ने इस वर्ष बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने न केवल उच्च अंक प्राप्त किए, बल्कि यह भी साबित किया कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंधक सरवजीत सिंह ने विद्यार्थियों की इस सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को दिया। वहीं निर्देशिका जतिंदर वालिया ने कहा कि यह परिणाम केवल सफलता नहीं, बल्कि अवध कॉलेजिएट की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा का प्रमाण है।

करीब 34 वर्षों की अपनी गौरवशाली यात्रा में अवध कॉलेजिएट लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता आ रहा है और हर वर्ष सफलता की नई कहानी लिख रहा है। संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट बनाना है, बल्कि उन्हें संस्कारों से परिपूर्ण एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी विकसित करना है।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
9 + 1 =