June 2, 2026
राज्य शिक्षा

अवध कॉलेजिएट में मदर्स डे पर भावुक आयोजन: बच्चों ने माताओं के चरण धोकर लिया आशीर्वाद

लखनऊ। अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं में मदर्स डे हर्षोल्लास, उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनकी माताएं भी उपस्थित रहीं, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करते हुए उनके चरण धोकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भावुक एवं संस्कारपूर्ण दृश्य सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। बच्चों और माताओं के बीच प्रेम एवं सम्मान के इस अनूठे क्षण ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने कार्ड मेकिंग, भाषण, गीत, नृत्य एवं विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिसर खुशियों, उत्साह और पारिवारिक स्नेह के वातावरण से सराबोर रहा।

विद्यालय के प्रबंधक सर्वजीत सिंह ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उन्होंने विद्यार्थियों, माताओं और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को अत्यंत सराहनीय बताया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका जतिंदर वालिया ने कहा कि मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है, जिनके संस्कार और मार्गदर्शन से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव अपनी माताओं का सम्मान और आदर करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में दरोगा खेड़ा शाखा की प्रधानाचार्या इंदु चंदेल, रामगढ़ शाखा की प्रधानाचार्या नीरजा सिंह, पारा शाखा की प्रधानाचार्या देबजानी मुखर्जी एवं मोहन शाखा की प्रधानाचार्या अनीता झा भी उपस्थित रहीं। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए माताओं के सम्मान में आयोजित इस सुंदर पहल को प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम का समापन हर्ष एवं उल्लास के साथ हुआ। अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं में आयोजित यह समारोह सभी के लिए यादगार बन गया।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
9 + 1 =