April 15, 2026
विश्व

नेपाल में अंतरिम पीएम को लेकर बवाल: Gen-Z गुटों में झड़प, सेना पर उठे सवाल

नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़के आंदोलन ने केपी शर्मा ओली की सत्ता छीन ली, लेकिन अब अंतरिम प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नया घमासान शुरू हो गया है। काठमांडू की सड़कों पर जहां युवा सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं अब वे खुद अलग-अलग चेहरों को लेकर आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं।

आर्मी हेडक्वार्टर के बाहर युवाओं में हाथापाई

काठमांडू में आर्मी हेडक्वार्टर के बाहर गुरुवार (11 सितंबर 2025) को युवाओं के बीच झड़प हो गई। वजह थी – अंतरिम पीएम की दौड़ में शामिल नाम। पहले 9 सितंबर को काठमांडू के मेयर और रैपर बालेन शाह, 10 सितंबर को पूर्व चीफ जस्टिस सुशील कार्की, और 11 सितंबर को कुलमान घीसिंग सबसे आगे बताए गए। अब इस लिस्ट में धरान के मेयर हरका राज संपांग और पत्रकार से नेता बने रबी लामिछाने का नाम भी जुड़ गया है।

युवाओं में गुटबाजी, कोई निर्णय नहीं

नेपाली मीडिया के मुताबिक कई युवा चाहते हैं कि बालेन शाह, सुशील कार्की या हरका संपांग को अंतरिम पीएम बनाया जाए। इसी को लेकर गुटों में भिड़ंत हो गई। हालांकि अभी तक किसी नाम पर सहमति नहीं बन सकी है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, सेना प्रमुख और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत जारी है। पौडेल ने युवाओं से अपील की है –
“संयम बनाए रखें। हम सभी की मांगों को पूरा करने के लिए जल्द समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं।”

सेना ने कर दिया ‘खेला’?

बातचीत के दौरान एक और मोड़ तब आया जब दक्षिणपंथी नेता और कारोबारी दुर्गा प्रसाई को आर्मी हेडक्वार्टर बुलाया गया। खबर फैलते ही युवाओं का गुस्सा और भड़क गया और सवाल उठने लगे कि क्या सेना अपने पसंदीदा उम्मीदवार को आगे लाने की कोशिश कर रही है।

सेना की सफाई और युवाओं का इंतजार

सेना के प्रवक्ता ने कहा कि कई दौर की बातचीत हो रही है, जिसका फोकस मौजूदा गतिरोध खत्म करना और देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। सेना ने यह भी साफ किया कि नया अंतरिम पीएम वही होगा जो तय समय सीमा में चुनाव कराने पर सहमत होगा। इस बीच, सेना मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में युवा बेसब्री से फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
39 + = 43