June 2, 2026
राज्य शिक्षा

हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल का CBSE इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, वंश राज और श्वेता गौतम बने टॉपर

लखनऊ। हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल, बेंती, सरोजनी, लखनऊ में सीबीएसई बोर्ड कक्षा-12 परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय से इस वर्ष कुल 248 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था, जिसमें सभी विद्यार्थी सफल घोषित हुए। परीक्षा परिणाम में विद्यालय के मेधावी छात्र वंश राज एवं छात्रा श्वेता गौतम ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का ही यह उत्कृष्ट परिणाम है।

विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने भी सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
− 1 = 1