June 2, 2026
राज्य शिक्षा

हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, माताओं को किया सम्मानित

लखनऊ। हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की समस्त शाखाओं में 09 मई 2026 को मदर्स डे के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां के सम्मान एवं उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित भावपूर्ण संदेशों के साथ हुआ।

इस अवसर पर छात्राओं एवं अभिभावकों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें “गेस द ऑब्जेक्ट”, “लेमन रेस”, “पिक अप द ग्लास”, “टंग ट्विस्टर”, “ऑन द स्पॉट गेम्स” तथा “नो फ्लेम कुकिंग” प्रमुख रहीं। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान “सुपर मॉम”, “बेस्ट मदर ऑफ द ईयर”, “बेस्ट ड्रेसअप” एवं “मोस्ट एलिगेंट” जैसे विशेष खिताबों के लिए चयन किया गया। विजेता माताओं को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

इस अवसर पर हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अध्यक्ष राम सिंह यादव, प्रबंध निदेशिका तनुष्का यादव, श्रेया यादव, डॉ. चित्रा त्रिपाठी, प्रतिभा पाण्डेय, पूनम श्रीवास्तव, यामिनी तिवारी एवं नीतू रस्तोगी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है तथा ऐसे कार्यक्रम परिवार और समाज में मातृत्व के महत्व को और अधिक सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे अत्यंत यादगार बताया।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
85 + = 90