April 16, 2026
राज्य

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

देश के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद भवन के कमरा संख्या एफ-101, वसुधा में मतदान जारी है। शाम तीन बजे तक 96% मतदान दर्ज किया गया था और वोटिंग शाम पांच बजे तक चलती रहेगी। इस बीच, परिणाम घोषित होने से पहले ही उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर करारा तंज कसा।

“कपार पर बुखार…” राहुल गांधी पर तंज

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा-
“उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार के जीतने पर राहुल गांधी कहीं मोदी सरकार पर ‘वोट चोरी’ का इल्जाम न लगा दें। उनकी मनोदशा पर लोकतंत्र के रक्षकों को सावधान रहना चाहिए। पराजय-दर-पराजय से उनके कपार पर पहले संविधान का बुखार चढ़ा, जो अब वोट चोरी में तब्दील हो गया है। हार के बाद सामने वाले को उलाहना देकर बच निकलने की उनकी फितरत पर अब कोई एतबार नहीं करता।”

बड़े नेताओं ने किया मतदान

लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद पहुंचकर वोट डाला। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी मतदान में हिस्सा लिया।
उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी आमने-सामने हैं।

बी सुदर्शन रेड्डी और सीपी राधाकृष्णन के बयान

इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने जीत को लेकर भरोसा जताया और क्रॉस वोटिंग की अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा,
“मुझे पूरा विश्वास है कि हम जीतेंगे। मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस वोटिंग होगी, और न ही मुझे पता है कि यह क्या होती है। मैं सिर्फ लोगों की अंतरात्मा को जगाने की कोशिश कर रहा हूं।”

वहीं एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने कहा,
“यह भारतीय राष्ट्रवाद की बड़ी जीत होगी। हम सब एक हैं और एक रहेंगे। हम चाहते हैं कि भारत विकसित राष्ट्र बने और यह जीत उसी दिशा में कदम है।”

Arvind Maurya

अरविंद कुमार मौर्य नारद मंथन से जुड़े जर्नलिस्ट हैं, जो नारद मंथन की वेबसाइट और समाचार-पत्र के लिए खबरें लिखते हैं। इनकी तकनीकी, शिक्षा और राजनीतिक खबरों पर गहरी समझ है। बतौर जर्नलिस्ट अरविंद अपने लेखन के माध्यम से इन क्षेत्रों में हो रही महत्वपूर्ण घटनाओं और बदलावों को विस्तार से पेश करते हैं, जिससे पाठकों को समसामयिक और सटीक जानकारी मिलती रहे।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
− 3 = 2