June 2, 2026
राज्य

राहुल गांधी का रायबरेली दौरा: ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे से साधा निशाना, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार (10 सितंबर, 2025) को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा पूरे देश में साबित हो चुका है और आने वाले समय में यह और भी नाटकीय तरीके से साबित होगा।

लखनऊ से रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से रायबरेली रवाना हुए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा,

“मुख्य नारा ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ है और यह पूरे देश में साबित हो चुका है। आने वाले समय में हम इसे बार-बार और भी नाटकीय तरीकों से साबित करेंगे।”

रायबरेली में लगे खास पोस्टर

रायबरेली में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए जिनमें राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीरें थीं। पोस्टरों पर लिखा था – “भारत की अंतिम आशा, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश।” कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के दौरे से कार्यकर्ताओं और जनता में नया जोश देखने को मिला है।

व्यस्त कार्यक्रम और बैठकों की श्रृंखला

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी के अनुसार, राहुल गांधी ने अपने दौरे की शुरुआत हरचंदपुर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक से की। इसके बाद उन्होंने गोरा बाजार चौराहे पर अशोक स्तंभ का उद्घाटन किया और प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों से होटल में मुलाकात की।

गुरुवार को राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे। साथ ही, वे जिलाधिकारी कार्यालय स्थित बचत भवन में होने वाली जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
73 − 70 =