April 16, 2026
राज्य शिक्षा

हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ में हिंदी दिवस का भव्य आयोजन

लखनऊ। हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के सभी परिसरों में आज बड़े हर्ष और उत्साह के साथ हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिनका उद्देश्य छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, गर्व और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. अनामिका श्रीवास्तव एवं मुख्य अतिथि डॉ. नलिन रंजन सिंह (विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, के.के.सी. कॉलेज, चारबाग) द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने प्रेरणादायी उद्बोधन देकर सभी को प्रभावित किया।

मुख्य आकर्षण तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता रही, जिसमें छात्रों ने पर्यावरण जागरूकता, हिंदी भाषा का एकीकरण, बाल श्रम और भारत के विकास में युवा शक्ति की भूमिका जैसे विषयों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। साथ ही पोस्टर मेकिंग और कविता पाठ प्रतियोगिता में भी छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम सिंह यादव (चेयरमैन), इंजीनियर अनुराग यादव, डॉ. चित्रा त्रिपाठी, पूनम श्रीवास्तव, नीतू रस्तोगी एवं यामिनी तिवारी उपस्थित रहे।

चेयरमैन राम सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा—
“हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और पहचान की आत्मा है। हमें गर्व होना चाहिए कि हिंदी विश्व की सबसे समृद्ध भाषाओं में से एक है। छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वे हिंदी को जीवन के हर क्षेत्र में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ।”

प्रतियोगिताओं के परिणाम:

  • काव्य पाठ प्रतियोगिता: प्रथम स्थान – स्वाती सिंह (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर), द्वितीय स्थान – काजल रावत (डी.एल.एड.), तृतीय स्थान – कुमकुम विमल (बी.एससी.)
  • पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता: प्रथम स्थान – प्राची कश्यप, द्वितीय स्थान – गार्गी अवस्थी, तृतीय स्थान – सलोनी एवं अनुराधा

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेखा मिश्रा (असि. प्रो., हिंदी विभाग) ने किया। समापन अवसर पर डॉ. पूनम यादव (असि. प्रो., हिंदी विभाग) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
6 + 1 =