October 18, 2026
राज्य

समाजवादी विचारों के पुरोधा हीरालाल यादव को 31वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, हजारों लोगों ने किया नमन

लखनऊ, 31 जुलाई 2026। समाजवादी आंदोलन के अग्रणी नेता, विधान परिषद के पूर्व सदस्य (एमएलसी), समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक तथा किसानों एवं श्रमिकों की बुलंद आवाज रहे स्वर्गीय श्री हीरालाल यादव जी की 31वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर उनके समाधि स्थल यदुनगर, गौरी-बिजनौर रोड, सरोजनी नगर, लखनऊ में भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित की।

पुण्यतिथि के अवसर पर हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की सभी शिक्षण संस्थाओं—हीरालाल यादव बालिका पीजी कॉलेज, हीरालाल यादव लॉ कॉलेज, हीरालाल यादव बालिका इंटर कॉलेज तथा हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल—में भी श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने बाबूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों एवं समाजसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

समाधि स्थल पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया तथा पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्र और समाज के प्रति स्वर्गीय हीरालाल यादव के अमूल्य योगदान को नमन किया गया। वहीं हीरालाल यादव बालिका इंटर कॉलेज, सरोजनी नगर की छात्राओं ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित कर सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता एवं सद्भाव का संदेश दिया।

श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व विधायक एवं सेवा संस्थान के अध्यक्ष मा. श्याम किशोर यादव, सेवा संस्थान के सचिव सहदेव सिंह, हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अध्यक्ष राम सिंह यादव, प्रबंध निदेशक इं. अनुराग यादव, पूर्व विधायक उदयराज, पूर्व विधायक अम्बरीष पुष्कर, पूर्व सदस्य विधान परिषद कान्ती सिंह तथा जिलाध्यक्ष जयसिंह जयन्त सहित हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर स्वर्गीय हीरालाल यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। पूरे समारोह में स्वर्गीय हीरालाल यादव के सामाजिक सरोकारों, जनसेवा, समाजवादी मूल्यों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
2 + 3 =