सीमित संसाधनों के बावजूद अवध कॉलेजिएट लखनऊ के रतन शुक्ला ने NEET 2025 में 2093 रैंक लाकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव
हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष एवं गर्व हो रहा है कि हमारे विद्यालय अवध कॉलिजिएट, लखनऊ के मेधावी छात्र रतन शुक्ला ने NEET 2025 की परीक्षा में 2093वीं अखिल भारतीय रैंक प्राप्त कर एवं 99.06 परसेंटाइल अंक लाकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उल्लेखनीय है कि रतन ने वर्ष 2025-26 में CBSE की 12वीं परीक्षा अवध कॉलेजिएट, लखनऊ से 96% अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। रतन की यह सफलता और भी प्रेरणादायक है क्योंकि उन्होंने सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। अभाव में भी उन्होंने निरंतर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
रतन की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक सर्वजीत सिंह जी एवं निदेशिका जतिंदर वालिया जी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रबंधक सर्वजीत सिंह ने बताया कि विद्यालय में पिछले कई वर्षों से NEET एवं JEE की निःशुल्क कक्षाएं विषय विशेषज्ञों द्वारा संचालित की जाती है। जिसका परिणाम है कि हमारे विद्यालय के कई छात्र हर वर्ष NEET एवं JEE की परीक्षाओं में चयनित हो रहे है।
निदेशिका महोदया ने कहा कि “रतन की यह उपलब्धि हमारे सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह हमें विश्वास दिलाती है कि सच्ची लगन और मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि रतन भविष्य में एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।”















