April 16, 2026
राज्य शिक्षा

अवध कॉलेजिएट में नए सत्र का भव्य आगाज़, छात्रों का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

रामगढ़: अवध कॉलेजिएट में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत आज बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

नए सत्र के पहले दिन विद्यालय में छात्रों का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। विद्यार्थियों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाई गईं और उन्हें उपहार देकर अभिनंदन किया गया। इस गर्मजोशी भरे स्वागत से छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे, खासकर छोटे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक सर्वजीत सिंह एवं निदेशिका जतिंदर वालिया ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया और सभी छात्रों को नए सत्र की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय की सभी शाखाओं की प्रधानाचार्याएं एवं डॉ. ब्रह्मजोत कौर भी उपस्थित रहीं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि इस नए सत्र में छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कई नई योजनाएं और गतिविधियां शुरू की जाएंगी। शिक्षकों ने आशा व्यक्त की कि यह सत्र छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
8 + 1 =