April 16, 2026
विश्व

नेपाल में बड़ा सियासी संकट: पीएम केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, आर्मी चीफ ने दी थी सलाह

Nepal PM Resignation: सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़के जनरेशन-Z के हिंसक प्रदर्शनों और बिगड़ते हालात के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार (9 सितंबर, 2025) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले आर्मी चीफ जनरल अशोक राज सिगडेल ने उन्हें सलाह दी थी कि सत्ता छोड़ने से ही हालात काबू में आ सकते हैं।

राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार किया

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने ओली का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस वक्त ओली सुरक्षा कारणों से नेपाली आर्मी के साथ हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन तक को आग के हवाले कर दिया था।

ओली ने इस्तीफे में क्या लिखा

अपने इस्तीफे में ओली ने लिखा:

“माननीय राष्ट्रपति जी, नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 76 (2) के अनुसार प्रधानमंत्री नियुक्त होने के बाद तथा मौजूदा असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए, मैंने संविधान के अनुच्छेद 77 (1) (ए) के तहत प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया है, ताकि राजनीतिक समाधान की दिशा में आगे कदम उठाए जा सकें।”

तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं ओली

  • पहली बार: अक्टूबर 2015 से अगस्त 2016 तक
  • दूसरी बार: फरवरी 2018 से मई 2021 तक (लगभग 3 साल 88 दिन तक पद पर रहे)
  • तीसरी बार: जुलाई 2024 से सितंबर 2025 तक

हर बार राजनीतिक संकट और समर्थन खोने के कारण उन्हें पद से हटना पड़ा।

आर्मी चीफ ने क्या कहा था?

आर्मी चीफ जनरल अशोक राज सिगडेल ने ओली से कहा था:

“आप सत्ता छोड़ दें, तभी हालात सुधर पाएंगे।”

सोशल मीडिया बैन से भड़का गुस्सा

नेपाल सरकार ने हाल ही में 26 लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब, व्हाट्सऐप सहित) पर बैन लगाया था। इसके खिलाफ हजारों युवा सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन हिंसक हो गया जिसमें अब तक कई लोगों की मौत और दर्जनों घायल हो चुके हैं।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
7 + 3 =