June 2, 2026
मनोरंजन

24 घंटे में हिंदी दर्शक करेंगे ‘लोका चैप्टर 1’ की किस्मत का फैसला, बनेगी अगली ब्लॉकबस्टर?

मलयालम सिनेमा की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म ‘लोका चैप्टर 1 चंद्रा’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है और इसने अब तक वर्ल्डवाइड 93 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। भारत में भी फिल्म करीब 45 करोड़ रुपये की कमाई कर अपना 30 करोड़ का बजट वसूल चुकी है। अब मेकर्स ने इसे हिंदी दर्शकों के बीच उतारने का बड़ा फैसला लिया है।

हिंदी रिलीज से मिलेगी नई उड़ान

फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और यह 4 फरवरी से सिनेमाघरों में उतरेगी। मेकर्स को उम्मीद है कि अगर हिंदी ऑडियंस ने भी इसे पसंद कर लिया, तो यह फिल्म ‘सैयारा’, ‘सु फ्रॉम सो’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ के बाद साल की चौथी ब्लॉकबस्टर बन सकती है।

हिंदी दर्शकों की ताकत क्यों है अहम?

  • महावतार नरसिम्हा: 40 करोड़ बजट वाली इस फिल्म ने अब तक 245 करोड़ की कमाई की। इसमें से सिर्फ हिंदी से ही 180.57 करोड़ आए, जबकि बाकी भाषाओं से कुल 65 करोड़ ही मिले।
  • पुष्पा 2: 500 करोड़ बजट की इस फिल्म ने भारत में 1234.1 करोड़ रुपये कमाए। तेलुगु से सिर्फ 341.48 करोड़ और अन्य साउथ लैंग्वेज से 80 करोड़ आए। वहीं हिंदी दर्शकों ने अकेले 812.14 करोड़ खर्च किए। यानी हिंदी ऑडियंस न होती तो यह फिल्म फ्लॉप हो जाती।

‘लोका चैप्टर 1’ क्यों है खास?

  • मलयालम सिनेमा का पहला फैंटेसी यूनिवर्स
  • कल्याणी प्रियदर्शन का लीड रोल, प्रियदर्शन की बेटी और पहली फीमेल सुपरहीरो
  • दुलकर सलमान द्वारा प्रोड्यूस्ड और डोमिनिक अरुण द्वारा डायरेक्टेड
  • बजट सिर्फ 30 करोड़, लेकिन शुरुआत में ही जबरदस्त रिस्पॉन्स
  • फिल्म में टोविनो थॉमस की भी अहम भूमिका

अब देखना यह है कि हिंदी दर्शक इस फिल्म को कितना अपनाते हैं। अगर रिस्पॉन्स अच्छा रहा, तो इसके शोज और स्क्रीन काउंट दोनों बढ़ सकते हैं और यह फिल्म ‘पुष्पा 2’ जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर बनने की ओर कदम बढ़ा सकती है।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
+ 39 = 46