October 17, 2026
राज्य शिक्षा

हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक आयोजन

लखनऊ, 3 सितंबर 2026। हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के अंतर्गत संचालित हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल, गौरी शाखा, हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल, बेंती, सरोजिनी नगर तथा हीरालाल यादव बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्रद्धा और उल्लास के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झाँकियाँ, कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित नृत्य, भजन, गीत एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

विद्यालयों में विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण एवं राधा का आकर्षक वेश धारण कर माखन चोरी, गोवर्धन लीला और कृष्ण जन्मोत्सव की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं और पूरे परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन तथा श्रीमद्भगवद्गीता के कर्मयोग, सत्य, धर्म, कर्तव्य और सद्भाव के संदेश से परिचित कराया। साथ ही विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन राम सिंह यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय पर्व एवं त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है तथा उनमें नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों का विकास होता है।

कार्यक्रम में विद्यालयों की प्रधानाचार्याएँ, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

NM Digital Desk

NM Digital Desk

नारद मंथन डिजिटल डेस्क एक ऑफिसियल कॉर्नर है जहाँ विभिन्न लेखकों और संपादकों द्वारा लिखी गई खबरें पोस्ट की जाती हैं। इस डेस्क से अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न खबरें प्रकाशित की जाती हैं।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
− 8 = 2