April 16, 2026
राज्य शिक्षा

ग्राम रामचौरा में निःशुल्क विधिक सहायता शिविर, ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

लखनऊ। हीरालाल यादव लॉ कॉलेज, सरोजनी नगर, लखनऊ द्वारा 19 मार्च 2026 को सरोजनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामचौरा में निःशुल्क विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की विधिक सहायता समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें निःशुल्क विधिक परामर्श प्रदान करना था।

शिविर में उपस्थित अधिवक्ताओं एवं विधि विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को महिला अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, उपभोक्ता अधिकार, साइबर अपराध से बचाव, भूमि विवादों के समाधान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। विशेषज्ञों ने सरल एवं सहज भाषा में कानूनी प्रावधानों को समझाया, जिससे ग्रामीणों में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को विशेषज्ञों के समक्ष रखा। अधिवक्ताओं ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कानूनी सलाह एवं मार्गदर्शन दिया, जिससे उपस्थित लोगों में संतोष एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक इं० अनुराग यादव, प्राचार्य डॉ० संजीव कुमार, डॉ० मनोज कुमार सिंह, डॉ० जयप्रकाश, डॉ० एकता यादव, डॉ० कमलेश कुमार, डॉ० जय प्रकाश सिंह, शिवांगी सिंह, श्री राम कुमार मिश्रा (एडवोकेट), ममता श्रीवास्तव, अजय कुमार दूबे सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों ने शिविर के सफल संचालन, जनसंपर्क एवं व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया। यह शिविर ग्रामीण समाज में विधिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Arvind Maurya

अरविंद कुमार मौर्य नारद मंथन से जुड़े जर्नलिस्ट हैं, जो नारद मंथन की वेबसाइट और समाचार-पत्र के लिए खबरें लिखते हैं। इनकी तकनीकी, शिक्षा और राजनीतिक खबरों पर गहरी समझ है। बतौर जर्नलिस्ट अरविंद अपने लेखन के माध्यम से इन क्षेत्रों में हो रही महत्वपूर्ण घटनाओं और बदलावों को विस्तार से पेश करते हैं, जिससे पाठकों को समसामयिक और सटीक जानकारी मिलती रहे।
Follow Me:

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


कमेन्ट पोस्ट करने से पहले इसे सॉल्व करें
5 + 3 =